Booker Prize 2024: साहित्य का जाना माना बुकर पुरस्कार वर्ष 2024 में ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे को उनके उपन्यास 'ऑर्बिटल' के लिए दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह उपन्यास अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक दिन की कहानी है, जिसे उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लिखा है।