प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। बताया गया है कि पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी।