ट्रम्प ने बुधवार को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने अभियान की वॉच पार्टी में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मेरा मानना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था। इस देश में और शायद इससे परे कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब यह महत्व के एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है क्योंकि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं।
अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है और धीरे-धीरे नतीजे भी आते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 28 राज्यों के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को 09 राज्यों में जीत मिली है।