झारखंड में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर, चाईबासा और खरसावां में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है।