छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोन्टा के भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मारे गये बदमाश ने 19-20 अगस्त की रात आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी। सिपाही बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। शराब तस्करों ने दोनों सिपाहियों पर हमला किया और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को नकली बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठियों के दो समूहों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी सेना ने गुरुवार को दी है। उन्होंने कहा कि तंगधार में एक आतंकी, जबकि नियंत्रण रेखा के पास माछिल में दो आतंकी मारे गए हैं।