रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रेक्शन रोलिंग स्टॉक) सतीश कुमार को बोर्ड का नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। सरकार के नियुक्ति संबंधी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के अधिकारी सतीश कुमार जया वर्मा सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगी।