बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है। कभी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले और पार्टी संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशांत किशोर के साथ खड़े हो गए हैं।
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह विधानसभा का चुनाव बिहार की जनता की ताकत पर लड़ेंगे और यहां दो करोड़ लोगों से 100-100 रुपए चंदा लेंगे। 2 अक्टूबर से इस कैंपेन की शुरुआत होगी।