कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर उन्हें गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर पंडित नेहरू को जयंती पर नमन किया और कहा कि दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।