सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की हिंदू पक्ष की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति ''अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद'' को नोटिस जारी करके 17 दिसंबर 2024 तक जवाब दाखिल करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।
नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामना दी। उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या धाम की भी चर्चा की और कहा कि हम लोगों ने बहुत दीपावली देखी है, लेकिन यह दीपावली ऐतिहासिक है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुलासा कर दिया है कि वो कब अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। दरअसल, ABC न्यूज के शिखर सम्मेलन समारोह में जब अखिलेश यादव से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब हम जाएंगे।