उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में लहरापुर गांव के निकट गंगा बाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में रविवार सुबह तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर, जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। तेइस अन्य घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।