Tuesday 03-Nov-2026

माही श्रीवास्तव और सरस्वती सरगम का भोजपुरी गीत 'काहे कईला मैरेज ये राजा' रिलीज

माही श्रीवास्तव और सरस्वती सरगम का भोजपुरी गीत 'काहे कईला मैरेज ये राजा' रिलीज

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका सरस्वती सरगम का भोजपुरी लोकगीत ''काहे कईला मैरेज ये राजा'' रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत 'काहे कईला मैरेज ये राजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने पति से कुछ जेवरात लाने की बात कहती है, जिस पर उसका पति मना कर देता है। वह घर का कुछ काम काज नहीं करता है। इस पर नाराज होकर माही श्रीवास्तव अपने पति को ताना दे रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'काहे कईला मैरेज ये राजा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव एवं नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3