Sunday 03-May-2026

एयर इंडिया ने 5 महीने बाद तेल अवीव के लिए उड़ानें फिर शुरू कीं

एयर इंडिया ने 5 महीने बाद तेल अवीव के लिए उड़ानें फिर शुरू कीं

एयर इंडिया ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इजराइल के तेल अवीव के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। एयरलाइन कंपनी हमास के आतंकवादियों के इजराइली शहर पर हमले के मद्देनजर तनाव के कारण लगभग पांच महीने तक सेवाओं को निलंबित रखने के बाद फिर से उड़ान सेवा शुरू कर रही है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि टाटा समूह की एयरलाइन ने तीन मार्च को उड़ान सेवा फिर शुरू की। प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार) को परिचालित की जाएंगी। एयर इंडिया ने इजराइली शहर पर हमास के हमले के मद्देनजर सात अक्टूबर, 2023 से तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित कर दी थी।

इस बीच, इजराइल में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक परामर्श जारी किया। इसमें अपने नागरिकों से देश में सुरक्षित क्षेत्रों में जाने का आग्रह किया गया। यह परामर्श लेबनान से दागी गई मिसाइल में एक भारतीय की मौत और दो अन्य के घायल होने के एक दिन बाद आया है।