एशियाई बाजारों की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और दूरसंचार समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत पिछले लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरकर आज शेयर आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और मारुति समेत बीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स पहली बार 85 हजार और निफ्टी 26 हजार अंक के पार पहुंच गया।
बिहार और झारखंड के सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने बताया कि एयरटेल अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने से अब राज्यभर में ग्राहक बेहतर कॉल कनेक्टिविटी, तेज डेटा स्पीड सहित पूरी तरह से बेहतर नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं।
भारत के अग्रणी धूपबत्ती ब्रांडों में से एक ITC मंगलदीप ने अपने नए सब-ब्रांड, मंगलदीप सेंट को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस बेहद खास प्रोडक्ट के लॉन्च से पता चलता है, कि कंपनी सुगंध के क्षेत्र में कितनी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी अपने इस रणनीतिक विस्तार के साथ ग्राहकों को भी एक प्रीमियम एवं बेहतरीन सुगंध का अनुभव प्रदान कर रही है।
20.5 करोड़ एकड़ क्षेत्र यानि भारत की लगभग एक चौथाई भूमि कॉमन्स के अंतर्गत आती है। इसमें सामुदायिक वनों, चारागाहों और विभिन्न जल निकाय (वाटर बॉडी) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 35 करोड़ से अधिक निर्धन ग्रामीणों की आजीविका कॉमन्स पर आधारित है।
भारी उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. हनीफ कुरैशी ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने की गति को तेज करने की जरूरत है। स्थानीय निर्माण स्थानीय विकास के साथ-साथ लागत में कमी के लिए भी आवश्यक है। ई-ट्रक तैनाती को बढ़ाने के लिए तकनीक से ज्यादा अर्थशास्त्र की भूमिका महत्वपूर्ण है।
आईटीसी सनफीस्ट हमेशा से ही ग्राहकों को कुछ नया और खास अनुभव प्रदान करने के लिए मशहूर रहा है। इसी कड़ी में आईटीसी सनफीस्ट ने शुक्रवार को अपने नए प्रोडक्ट इनोवेशन, सनफीस्ट सुपर एग एंड मिल्क बिस्किट विथ ‘गुडनेस ऑफ प्रोटीन’ को लॉन्च किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर के निवेशक उत्सुकता से भारत की ओर देख रहे हैं तथा घरेलू उद्योग को आगे आकर इस ‘‘सुनहरे अवसर’’ का लाभ उठाना चाहिए और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
पुरी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर तेल कीमतों का उल्लेख करते हुये कहा कि कोरोना के दौरान मांग नहीं होने के कारण तेल की कीमत 19 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गयी थी, लेकिन उसके बाद मांग बढ़ने पर यह 128 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।
केंद्र सरकार की ओर से बजट में बिहार को बड़ी सौगात मिली है। हालांकि बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा तो नहीं मिला, लेकिन बिहार में 4 नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। इसके अलावा बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान हुआ है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट में कहा कि अगले पांच वर्ष के लिए प्रधानमंत्री पैकेज में दो लाख करोड़ रुपए के आवंटन से रोजगार, कौशल विकास और अन्य अवसरों के लिए पांच योजनायें शुरु होंगी। इनसे 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा।
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने कतर में क्यू आर कोड आधरित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान सेवा शुरू करने के लिए क्यूएनबी के साथ करार किया है।
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाली कंपनियों पर सख्त रुख अख्तियार किया है। सरकार का कहना है कि वॉरंटी के नाम पर उपभोक्ताओं को धोखा देने की कोशिश न की जाए।
सरकार के आर्थिक गतिविधियों को गति दिये जाने की उम्मीद में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार ने नया रिकार्ड कायम करते हुये सेंसेक्स 80 हजार अंक और निफ्टी 24300 अंक के पार पहुंच गया।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
आरबीआई ने गुरुवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 वित्त वर्ष) में मजबूत गति से विस्तार किया, जिससे वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई। यह 2022-23 में 7.0 प्रतिशत थी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी। चालक दल के सदस्यों के नहीं होने के कारण एअरलाइन को 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण अपनी कई उड़ान रद्द कर दी हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम क्षण में चालक दल के अनेक सदस्यों के बीमार होने की सूचना मिलने के कारण उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द किया गया है।
रिजर्व बैंक के कदम के बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बृहस्पतिवार को लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीर, कंपनी के ब्रांड नाम तथा प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करके सोशल मीडिया मंचों पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन देने में शामिल कुछ लोगों/संस्थाओं के खिलाफ लोगों को बुधवार को आगाह किया। एलआईसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पॉलिसीधारकों और जनता से सावधानी बरतने और ऐसी हर चीज की प्रामाणिकता की जांच करने को कहा है।
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी आने से सोमवार को घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक उछलकर बंद हुए।
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल अपने विक्रेताओं के माध्यम से अगले तीन साल में भारत में पंच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह बात कही है। फिलहाल एप्पल के विक्रेता और आपूर्तिकर्ता भारत में 1.5 लाख लोगों को रोजगार देते हैं। एप्पल के लिए दो संयंत्र चलाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए पांच सहकारी बैंकों पर कुल 60.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। राजकोट नागरिक सहकारी बैंक पर 43.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना निदेशकों और उनके रिश्तेदारों को कर्ज और अग्रिम पर प्रतिबंध समेत अन्य बातों को को लेकर रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन न करने को लेकर लगाया गया है।
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि एफपीओ 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। इसकी न्यूनतम कीमत 10 रुपये और अधिकतम सीमा 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित की गई है।
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने बुधवार को अपनी आगामी भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत दौरे के दौरान मस्क के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। मस्क ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।
एअर इंडिया ने जयराज शनमुगम को अपने वैश्विक हवाईअड्डा परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया है। टाटा समूह की एयरलाइन की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनमुगम 15 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। वह मुख्य परिचालन अधिकारी कैप्टन क्लॉस गोएर्श के अधीन काम करेंगे।
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने यूट्यूब 'इंफ्लूएंसर' रवींद्र बालू भारती की अगुवाई वाले रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित करने के साथ गैरकानूनी ढंग से अर्जित 12 करोड़ रुपये लौटाने का निर्देश दिया है। यह राशि किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में विशेष रूप से इसी मकसद से खोले गए एस्क्रो खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' ने भारत में अपने 'कम्युनिटी नोट्स' कार्यक्रम का विस्तार किया है। यह एक तथ्य-जांच सुविधा है जो लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट के बारे जानने में मदद करती है। भारत में 'कम्युनिटी नोट्स' कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं।
वेतन पैकेज में संशोधन का विरोध कर रहे विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने पिछले कुछ दिन में एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह एयरलाइन प्रतिदिन 300 से कुछ अधिक उड़ानों का परिचालन करती है और इसके पास 70 विमानों का बेड़ा है।
देश के आठ प्रमुख शहरों में उच्च मांग के बावजूद जनवरी-मार्च में आवासीय संपत्तियों की नई इकाइयों की आपूर्ति 15 प्रतिशत गिरकर 69,143 इकाई रह गई। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने आठ प्रमुख शहरों की प्राथमिक (पहली बिक्री) में नई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति से जुड़े आंकड़े जारी किए।
विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना उड़ान सेवा अवधि सीमित करने और चालक दल के लिए थकान प्रबंधन प्रणाली से संबंधित मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया।
स्पाइसजेट हज के लिए चौड़े आकार के दो ए340 विमानों को पट्टे पर लेगी। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि ये विमान श्रीनगर और गुवाहाटी से संचालित किए जाएंगे। हज संचालन का पहला चरण नौ मई को मदीना से शुरू होने वाला है।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करीब आने के बीच बृहस्पतिवार शाम को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी।
इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों में शामिल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार देर शाम चुनावी बॉन्ड से संबंधित ब्योरा अपनी वेबसाइट पर डाला है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि तीन इंटरग्लोब इकाइयों ने 36 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे।
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को संपत्ति के हस्तांतरण को मंजूरी देने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार एयर इंडिया की चर्चित इमारत की मालिक बन गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के नरीमन पॉइंट पर एयर इंडिया की इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा।
-भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने कुछ नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चुनावी बॉण्ड के विवरण 12 मार्च तक निर्वाचन आयोग को देने का आदेश दिया और एसबीआई को चेतावनी दी कि इसके निर्देशों एवं समयसीमा का पालन करने में यदि वह नाकाम रहता है तो ''जानबूझ कर अवज्ञा'' करने को लेकर अदालत उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
वॉल्ट डिज्नी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बॉब इगर का मानना है कि भारतीय कारोबार के विलय के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त उद्यम से कंपनी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारतीय बाजार में कंपनी के कारोबार का जोखिम कम होगा।
मुश्किलों से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात आने वाले समय में पांच गुना से अधिक बढ़कर 50-60 अरब डॉलर हो जाएगा।
एयर इंडिया ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इजराइल के तेल अवीव के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। एयरलाइन कंपनी हमास के आतंकवादियों के इजराइली शहर पर हमले के मद्देनजर तनाव के कारण लगभग पांच महीने तक सेवाओं को निलंबित रखने के बाद फिर से उड़ान सेवा शुरू कर रही है।
आर्थिक संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.12 करोड़ डॉलर की राशि से जुड़े विवाद में विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता कर लिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने चीनी नियंत्रण वाले सट्टेबाजी एवं कर्ज वितरण ऐप के खिलाफ जांच के सिलसिले में मुंबई, चेन्नई और कोच्चि में तलाशी के दौरान लगभग 123 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि जब्त की है।
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि वह कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को 5जी कनेक्टिविटी देने के लिए हुगली नदी के नीचे 35 मीटर की गहराई में उच्च क्षमता वाले नोड्स तैनात करेगी।
सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मंगलवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे दिसंबर 2023 में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुश्किलों में घिरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के ग्राहकों और उससे जुड़े कारोबारियों को अपने खाते 15 मार्च तक अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने की शुक्रवार को सलाह दी।
दिग्गज खुदरा विक्रेता वॉलमार्ट ने अपने वैश्विक परिचालन के लिए बीते दो दशकों में भारतीय बाजार से 30 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के उत्पादों की खरीदारी की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।