Monday 21-Sep-2026

Budget 2024: बजट में बिहार को क्या मिला? एक क्लिक में जानिए सबकुछ

Budget 2024: बजट में बिहार को क्या मिला? एक क्लिक में जानिए सबकुछ

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। केंद्र सरकार की ओर से बजट में बिहार को बड़ी सौगात मिली है। हालांकि बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा तो नहीं मिला, लेकिन बिहार में 4 नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। इसके अलावा बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान हुआ है। वहीं 21 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट का भी ऐलान हुआ है। बिहार को वित्तीय सहायता मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है।

पटना-पूर्णिया के लिए एक्सप्रेसवे बनेगा, बक्सर-भागलपुर के लिए एक्सप्रेसवे बनेगा, वैशाली-बोधगया एक्सप्रेसवे बनेगा। इसके साथ ही पटना-पुणे एक्सप्रेसवे की मंजूरी मिली है। इतना ही नहीं बल्कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम की भी स्थापना होगी। एयरपोर्ट भी बनेंगे।

impact add6

वहीं बिहार में पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया गया है। काशी विश्वनाथ के तर्ज बिहार में महाबोधी कॉरिडोर, नालंदा में सप्तऋषि कॉरिडोर और इसके साथ राजगीर बड़ा टूरिस्ट सेंटर बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का अतिरिक्त पुल बनेगा। नालंदा में पर्यटन का विकास होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के विकास के लिए भी बजट मिला है। केंद्र की ओर से विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया गया है लेकिन इस ऐलान से देखना होगा कि जेडीयू की नाराजगी कितनी दूर होती है।