नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंशधारकों के कोष पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी। इसी साल फरवरी में संगठन ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर का ऐलान किया था। इसे अब वित्त मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
गौरतलब है कि फरवरी में पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.15 से बढ़ाकर 8.25 कर दी थी। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए कहा कि इस बढ़ी हुई ब्याज दर को सरकार ने मई 2024 में अधिसूचित कर दिया था। अब कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई दर से ब्याज जमा किया जाएगा।