Thursday 18-Jun-2026

आईटीसी सनफीस्ट ने बच्चों के लिए लॉन्च किया ‘सुपर एग एंड मिल्क’ बिस्किट

आईटीसी सनफीस्ट ने बच्चों के लिए लॉन्च किया ‘सुपर एग एंड मिल्क’ बिस्किट

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

आईटीसी सनफीस्ट हमेशा से ही ग्राहकों को कुछ नया और खास अनुभव प्रदान करने के लिए मशहूर रहा है। इसी कड़ी में आईटीसी सनफीस्ट ने शुक्रवार को अपने नए प्रोडक्ट इनोवेशन, सनफीस्ट सुपर एग एंड मिल्क बिस्किट विथ ‘गुडनेस ऑफ प्रोटीन’ को लॉन्च किया है। इस बिस्किट को ITC की प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम ने बहुत ही सावधानीपूर्वक के साथ किया है। इस खास बिस्किट में बच्चों को पोषण के साथ-साथ मुंह में घुलने वाला स्वादिष्ट और सुपर क्रंची अनुभव प्राप्त होता है। इस बिस्किट का टैगलाइन, सुपर कॉम्बो, सुपर टेस्टी, अपने उपभोक्ताओं को ‘आपके लिए अच्छा’ उत्पाद प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस नए प्रोडक्ट के लॉन्चिंग पर ITC फूड्स के बिस्किट एवं केक क्लस्टर के सीओओ अली हैरिस शेरे ने कहा कि हमारे कंज्यूमर रिसर्च में यह बात सामने आई है कि माताएं अंडे एवं दूध को बच्चों के लिए सबसे जरूरी भोजन मानती हैं, हालांकि, व्यक्तिगत रूप से ये चीजें बच्चों के खाने के लिए बहुत सुविधाजनक नहीं हैं। खासकर कि तब जब बच्चे घर से बाहर हों। माताएं अपने बच्चों को ये पोषक तत्व प्रदान करना चाहती हैं लेकिन बाजार में जो भी प्रोडक्ट मौजूद हैं, उसमें यह कॉम्बिनेशन नहीं पाया जाता है। बाजार की इसी कमी ने हमें इस बात करे लिए प्रेरित किया कि हम अपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम के साथ इन दो जरूरी तत्वों को बिस्कुट के रूप में पेश करें।

impact add1

उन्होंने कहा कि इस नए प्रोडक्ट के साथ हमारी कोशिश है कि हर दिन उपयोग के लिए इसे और सुविधाजनक बनाया जा सके। हम भारत की पहली कंपनी हैं जिसने अलग अलग कीमत पर अंडे एवं दूध के साथ बिस्कुट का विकल्प पेश किया है। सनफीस्ट एग एंड मिल्क बिस्कुट दक्षिण एवं पूर्वी भारत में 5 रुपये, 10 रुपये और 30 रुपये की कीमत में उपलब्ध होंगे। ITC में, हम बदलती जीवनशैली और पसंद को देखते हुए ग्राहकों को वैल्यू एडेड फूड उपलब्ध कराने की कोशिश करते रहे हैं। अपनी पोषण रणनीति ‘हेल्प इंडिया ईट बेटर’ फ्रेमवर्क के तहत, ITC ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने और बेहतर विकल्प चुनने में उनकी मदद करने के लिए विज्ञान आधारित एवं उपभोक्ता की पसंद पर आधारित प्रोडक्ट डेवलपमेंट के साथ ही कृषि के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति का भी लाभ उठा रहा है।