Friday 05-Dec-2025

अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना 'बाबा नगरिया चलS' रिलीज, गाना सुन झूमने लगे श्रद्धालु

अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना 'बाबा नगरिया चलS' रिलीज, गाना सुन झूमने लगे श्रद्धालु

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना "बाबा नगरिया चलS" रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही वायरल होना शुरू हो गया है और सोमवारी पर रिलीज इस गाने को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। अक्षरा सिंह का यह गाना हार्मोनिया रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

'बाबा नगरिया चलS' गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान शिव के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ इस गाने में रौशन सिंह ने भी अपनी आवाज दी है और दोनों की सुरीली आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स भक्तिमय और उत्साह से भरे हुए हैं, जो सावन के महीने में काँवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

impact add4

गाने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह गाना बहुत ही भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा और उन्हें बाबा भोलेनाथ की यात्रा में ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। बता दें कि मालूम हो कि श्रद्धालुओं और अक्षरा सिंह के फैंस ने गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा है और इसके वीडियो को शेयर कर रहे हैं।