Sunday 08-Nov-2026

'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का जश्न मनाने के लिये अमिताभ ने की खास प्लानिंग

'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का जश्न मनाने के लिये अमिताभ ने की खास प्लानिंग

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ''कल्कि 2898 एडी'' की सफलता का जश्न मनाने के खास प्लानिंग की है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

अमिताभ ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर होने का जश्न मनाने के लिए कुछ खास प्लानिंग की है। अमिताभ ने अपने हालिया ब्लॉग में खुलासा किया कि फैंस के लिए फिल्म के खास शो आयोजित किए जाने की संभावना है।

impact add2

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'हम कुछ सीमित लोगों को फिल्म 'कल्कि' दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं और मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं... लेकिन कृपया इसे अभी निमंत्रण के तौर पर न लें... प्लानिंग अभी प्रोसेस में हैं, हो सकता है कि ये सफल हो या न हो... तब तक मेरा प्यार और आगे भी'।