Monday 27-Jul-2026

बेरोजगार हैं? बनना है उद्यमी? तो बिहार सरकार दे रही 10 लाख रुपए

बेरोजगार हैं? बनना है उद्यमी? तो बिहार सरकार दे रही 10 लाख रुपए

बिहार के युवाओं को उद्यमी बनाने और रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से बिहार सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती है। इन्हीं में से एक खास योजना मुख्यमंत्री उद्यमी योजना है। इस योजना के तहत बिहार के युवाओं को 10 लाख रुपए का लोन दिया जाता है. इसमें पांच लाख रुपए अनुदान और 5 लाख ब्याज रहित लोन शामिल होता है। साल 2024 के लिए उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उनका चयन होगा।

ये दस्तावेज रखें तैयार, आवेदन शीघ्र लिया जायेगा
इस योजना के तहत लाभुकों को 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसमें पांच लाख रुपए अनुदान और 5 लाख ब्याज रहित लोन शामिल होगा। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा मैट्रिक का प्रमाण पत्र जिससे जन्मतिथि सत्यापन हो सके, उसे ऑनलाइन आवेदन करने के वक्त संलग्न करना अनिवार्य है। जाति प्रमाण पत्र में महिलाओं के लिए पिता के नाम से जाति होना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, हाल में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर का नमूना अधिकतम साइज 120 केबी, बैंक स्टेटमेंट, जिसमें अकाउंट खोलने की तिथि का साक्ष्य हो। यह राशि किसी भी तरह का उद्यम शुरू करने के पहले दी जाती है। आवेदक को ऋण मिलने के बाद आसान किस्तों में देना होता है।

इन उद्योगों के लिए मिलेगा ऋण लाभ, अपनी अभिरुचियों को पहचानें
इस योजना का लाभ कुछ खास तरह का उद्योग चलाने वाले लोगों को मिलेगा। इसमें आईटी बिजनेस सेंटर (वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं वेब डिजाइनिंग सेंटर), स्टील फर्नीचर, अलमारी, बॉक्स, ट्रंक, रैंक का निर्माण, आइसक्रीम निर्माण, आटा, सत्तू और बेसन निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन असेंबलिंग, ऑटो गैराज सहित कई उद्योग शामिल है। उद्योगों की विस्तृत लिस्ट आप अधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/model-dpr पर देख सकते हैं।

तो तैयार हो जाइए उद्यमी बनने के लिए, और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहिए, ताकि समय पर आवेदन कर सकें, और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ ले सकें।