Wednesday 24-Jun-2026

जब तक मैं जिंदा हूं, एससी-एसटी-ओबीसी का कोटा कोई नहीं छू सकता: PM मोदी

जब तक मैं जिंदा हूं, एससी-एसटी-ओबीसी का कोटा कोई नहीं छू सकता: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वंचितों और आदिवासियों की रोटी, कपड़ा और मकान संबंधी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि 'वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उनका चौकीदार है। मोदी ने महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिमी जिले नंदुरबार में आयोजित रैली में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा , लमैं कांग्रेस की तरह शाही परिवार से नहीं हूं। मैं गरीबी में बड़ा हुआ हूं, मुझे पता है कि आपने यहां कितना कष्ट सहा है।ह्व उन्होंने इसे 'मोदी की गारंटी' में से एक बताया।

उन्होंने पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी सहित आदिवासी समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उनके समाधान के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने हर घर को घर, पानी और बिजली प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना से नंदुरबार में डेढ़ करोड़ से अधिक गरीबों को छत के साथ जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करायी गयी हैं।

उन्होंने सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने और खाद्य सुरक्षा सुनश्चिति करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फोकस पर जोर देते हुए कहा, कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी भाइयों और बहनों की परवाह नहीं की है। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यह भाजपा ही है जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने का अभियान चलाया है। ताकि कोई भी गरीब कुपोषित न रहे।