भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 सीट पर जीत हासिल कर ली। बहरहाल, कांग्रेस ने गुजरात में एक दशक से चला आ रहा अपना सूखा समाप्त किया और उसकी उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा लोकसभा सीट से 30,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के रुझान फिर से पलट गए हैं। अब तक के रुझानों के अनुसार 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर बढ़त बना ली है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार को 528 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और वह 280 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस ने भी 100 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना रखी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।
बिहार के 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान के बाद मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगा। इसी दौरान अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना की जाएगी। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद से चुनाव परिणाम के रुझान सामने आने लगेंगे।
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण का मतदान शनिवार की शाम को सम्पन्न हो गया। इस आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग के वोटर टर्न आउट पर शाम सात बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 55.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में इस अंतिम चरण में 58.37 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण की आठ सीटों पर भी 2019 के मतदान का आंकड़ा पार हुआ। इस चरण के सभी 8 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 50.56 फीसदी मतदान हुआ। 2019 में इस चरण के क्षेत्रों में 51.24 फीसदी मतदान हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर कहा कि आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को लोगों से अपील की कि वे अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी वर्तमान सरकार पर अपने वोट से अंतिम प्रहार करें।
बिहार में सातवें चरण की आठ सीटों पर फतह के लिए एनडीए और महागठबंधन नेताओं ने खूब जोर-आजमाइश की। पुराना प्रदर्शन दोहराने के लिए एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, सीट पर कब्जा के लिए महागठबंधन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश हासिल करेगा और नतीजों के 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है। इसके साथ ही शाह ने विपक्ष पर 70 साल से अधिक समय तक राम मंदिर के निर्माण को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही राम मंदिर का निर्माण हो सका।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि छठे और सातवें चरण के चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 27 सीटें जीतकर इतिहास रचने जा रहा है। छठे चरण का मतदान कल शनिवार को है, जबकि सातवें चरण का मतदान एक जून को है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी झारखंड को 'भ्रष्टाचार के एटीएम' के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए दावा किया कि (नरेन्द्र) मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शु्क्रवार को यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही 'यादव' समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए कोई काम किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर पाकिस्तान का हमदर्द होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि पड़ोसी मुल्क तो पस्त पड़ गया है लेकिन इन दोनों विपक्षी दलों के लोग उसके पास 'एटम बम' होने की बात कहकर भारत को डरा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और 'इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडी) सत्ता में आ रहा है।
पीएम मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने स्विस बैंकों में खाते खोले जबकि भारत के लोग भुखमरी से त्रस्त थे। आरजेडी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी को कहते सुना है कि मोदी 4 जून के बाद बेड रेस्ट करेंगे, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगा।
बॉलीवुड कलाकारों अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। राज्य की इन 13 में से छह सीट मुंबई की हैं।
पप्पू यादव ने दावा किया है कि एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी की इस चुनाव में करारी हार तय है। जनता के बीच उनके प्रति कोई लहर नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी 4 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। वे प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार होंगे।
बिहार में राजद को चार सीट भी नहीं आने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भविष्यवाणी करने से किसी को कौन रोका है। 2015 में तो उन्होंने समय भी बता दिया था कि क्या-क्या होने वाला है।
राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हिन्दुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज उसकी भूमिका होनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाए। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रायबरेली को लेकर आपस में बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव जीतती है तो वह राकांपा (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में होने वाली चुनावी रैली के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने आयोजन स्थल और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है और जनसभा के दिन दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर पूर्वी जिले का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भाजपा नेता ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिटर्निंग अधिकारी को जांच करना चाहिए था। यह सबको मालूम है रोहिणी आचार्य दूसरे देश में सात वर्षों से रह रही हैं। इस स्थिति में उनका पासपोर्ट स्टेटस क्या है? उनके आवास के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भूखे, प्यासे रहकर भी लोग अपना हक लेना जानते हैं। इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का जाना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण और बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है, इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के बारे में ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के लोग अपने नेताओं के भविष्य का फैसला करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वंचितों और आदिवासियों की रोटी, कपड़ा और मकान संबंधी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि 'वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उनका चौकीदार है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का प्रयास बनाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, देश में हिंदू आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है।
गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव घटा है। एनडीए गठबंधन बिहार में 40 नहीं, बल्कि 30 से 32 सीट ही जीत पाएगी। 40 सीट नहीं आएगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना की शुरुआत सेना ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में संशोधन करने और आदिवासियों के लिए अलग सरना धार्मिक संहिता लाने का भी वादा किया।
देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 61.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली हैं। निर्वाचन आयोग के रात आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक असम में सबसे अधिक 75.30 प्रतिशत मतदान हुआ, गोवा में 74.32 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 54.98 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग मौजूदा लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीते ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कांग्रेस कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस न लाए और अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगाए।
देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात मई यानी मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आते ही हमारी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी और मनरेगा भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करेगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि संविधान को खत्म कर दिया गया तो लोगों के अधिकारों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की शेष सात सीट पर मतदान मंगलवार को होगा। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की उस रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जिससे उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से चुनाव जीतती आई हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट को गांधी परिवार के सबसे मजबूत किलों में से एक माना जाता रहा है लेकिन 25 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार का कोई भी सदस्य लोकसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव मैदान में नहीं उतरेगा। वर्ष 1967 में निर्वाचन क्षेत्र बने अमेठी को गांधी परिवार का मजबूत किला माना जाता है और करीब 31 वर्षों तक गांधी परिवार के सदस्यों ने इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि वायनाड़ से अपनी हार सुनिश्चित देख उन्होंने तीसरा ठिकाना ढूंढा है। बर्द्धमान-दुर्गापुर में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते मोदी ने राहुल गांधी से कहा, ''डरो मत! भागो मत!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस को 'पाकिस्तान का मुरीद' करार देते हुए आरोप लगाया कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी आज जब 'मर' रही है तो उसके लिए पड़ोसी मुल्क के नेता दुआ कर रहे हैं और 'शहजादे' को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावले हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश की छह और लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार का एलान किया है।
कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है। इन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने में केवल दो दिन बचे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नहीं बल्कि अमीरों के पेट भरने, देश लूटने में उनकी मदद करने और गरीबों के उत्पीड़न के लिए प्रधानमंत्री बने थे। खरगे गुलबर्गा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सीट पर सात मई को मतदान होना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ऐसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, अब सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो फैलाने के लिए तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में एक चुनावी रैली में मोदी ने सोशल मीडिया और तकनीक के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई।
दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष अपने पर्चे दाखिल किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेन्द्र चंदोलिया ने एक विशाल जुलूस के बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र (आरक्षित) से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
राजद प्रमुख ने सारण लोकसभा सीट से अपनी बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमें अपने देश के संविधान और धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करनी है। केंद्र की राजग सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि ''मोदी की झूठ की फैक्टरी'' हमेशा नहीं चलेगी।
अखिलेश यादव ने कहा, पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। उन्होंने कहा कि अभी दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले, अगले चरणों में 'बूथ एजेंट' तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बांध दिया है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 संसदीय सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से कहा कि उनका वोट ही उनकी आवाज है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर तथा अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। इसके साथ ही भाजपा की हेमा मालिनी, ओम बिड़ला और गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कराने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। इस चरण में इन सीटों पर मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मुकाबला होने की सम्भावना है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सवाल किया कि देश भर में भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव सात चरणों में क्यों कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आम चुनाव का कार्यक्रम “भाजपा को संतुष्ट करने” के लिए बनाया गया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके भाई राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए अभियान चलाने में धन और मीडिया का इस्तेमाल करती है। वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के लिए जोरदार तरीके से प्रचार कर रहीं प्रियंका ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह के अपशब्दों पर विनम्रता और गरिमापूर्ण तरीके से प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोने और मंगलसूत्र वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा तथा कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना मंगलसूत्र बलिदान कर दिया। उन्होंने चुनावी रैली में कहा, इस देश में क्या बातें हो रही हैं?
गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध जीत के बाद प्रदेश की 26 में से 25 लोकसभा सीटों के लिये अब 265 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सात मई को मतदान होगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार 22 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चुनाव नहीं जीत सकते वे मैदान से भागकर राजस्थान से राज्यसभा में आए हैं।
योग गुरू रामदेव ने हरिद्वार में अपना वोट डाला तथा लोगों से देश में सनातन शक्तियों को मजबूत करने वाली सरकार चुनने को कहा। रामदेव सुबह लगभग 10 बजे अपने करीबी सहयोगी और पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ हरिद्वार के कनखल में दादूबाग मतदान केंद्र पहंचे और मतदान के लिए कतार में खड़े हो गए।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनने की अपील की जिसने देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से मुक्त कराने का दृढ़ संकल्प दिखाया हो। शाह ने कहा कि यह वोट न केवल किसी लोकसभा या उम्मीदवार के भाग्य का निर्धारण करने के लिए है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के लिए भी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के साथ ही पार्टी के पांच न्याय का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र मुख्य रूप से पांच न्याय- युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय और हिस्सेदारी न्याय पर आधारित है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए मतदान सुबह प्रारंभ हो गया।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह नौ बजे तक 12.66 मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 200 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दी जा रही गारंटी को झूठा करार दिया। ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गये संविधान को नष्ट कर रही है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को लोगों से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों में इस्तेमाल किए गए 'शब्दों के बहकावे में नहीं आएं' और आगामी लोकसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट करें। उत्तराखंड के रामनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि चुनाव वास्तविक मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, न कि खोखली बयानबाजी के आधार पर।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी से खड़ा किया गया है। मोहम्मद इरफान को एटा से, जबकि श्याम किशोर अवस्थी को धौरहरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
देशभर में 94 निर्वाचन क्षेत्रों पर सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गयी। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति की ओर से एक अधिसूचना जारी की जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हो गयी। तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी के घोषित उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि जनता की मांग पर उनके बेटे आदित्य यादव उनकी जगह यहां से सपा के उम्मीदवार होंगे। सपा महासचिव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की मांग पर आदित्य यादव इस सीट से चुनाव लड़ेंगे और नवरात्र में ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिकट ठुकराने वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के काराकाट से आम चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने 'एक्स' पर कहा, मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लडूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार के काराकाट से लडूंगा। जय माता दी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री जोबा मांझी को मैदान में उतारा, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता गीता कोड़ा से होगा। गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने राजमहल लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद विजय हांसदा को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 102 सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा उनमें से 42 सीट ऐसी हैं जहां पर तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने अपने विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी है। एडीआर ने पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 1625 उम्मीदवारों में से 1618 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा, ''आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के बीते दस साल के काम को महज एक 'ट्रेलर' (नमूना) बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है तथा देश को बहुत आगे लेकर जाना है। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि वे सिर्फ अपना हित देखते हैं, उन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित वर्ग के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कहा कि यह वही भूमि है, जहां से अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी और करीब पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गांव की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने अब अतुल प्रधान की जगह पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने बताया कि पार्टी ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगे, जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 15 अप्रैल को चंद्रपुर में होंगी और पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश पर इसी सीट से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर संशय बरकरार है। शिवपाल से बुधवार को मीडिया से बातचीत में पूछा गया कि क्या बदायूं से वह चुनाव लड़ेंगे या फिर उनके बेटे आदित्य मैदान में उतरेंगे?
कांग्रेस ने बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले मंगलवार को 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जबकि 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे।
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी और कहा कि वह राज्य की कुल सीट में से 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी 31 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बनर्जी 14 मार्च को अपने घर में गिर गयी थीं और उनके सिर में बहुत चोट लगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए वह चुनाव प्रचार से दूर हैं।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांच उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम प्रह्लाद गुंजल का है जिन्हें राजस्थान की कोटा संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। गुंजल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह आधिकारिक तौर पर राजनीतिक दल में शामिल होने और भरोसेमंद जनसेवक बनने के लिए उत्सुक हैं। नवंबर 2023 में गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने का संकेत दिया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है जबकि अभिनेत्री कंगना रनौत और टेलीविजन सीरियल रामायण में भगवान 'राम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय का है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य के राजगढ़ से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार लोकसभा चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि 2024 का आम चुनाव मैंने नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। लेकिन, मैं अपने देश के लोगों, विशेष कर गरीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूंगी।
सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया के सवाल पर कहा कि उन्हें राजद द्वारा टिकट बांट जाने की जानकारी नहीं है। महागठबंधन के दलों के बीच बातचीत चल रही है। एक-दो दिनों में सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा। सीट बंटवारे में देरी होने से नाराजगी स्वाभाविक है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौन्दर्यराजन, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक, सौन्दर्यराजन चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी जबकि मुरुगन नीलगिरी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को देश के अगले आम चुनावों की घोषणा कर दी जो 19 अप्रैल को शुरू होकर सात चरणों में संपन्न होंगे और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी।इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास करेंगे, वहीं विपक्षी दल उनका विजय रथ रोकने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में छह और उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की तथा भदोही लोकसभा सीट विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' के घटक दल तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इस बीच, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ललितेशपति त्रिपाठी को भदोही लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शिवपाल यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं से अपना चुनाव अभियान 'जनसंपर्क यात्रा' शुरू की और दावा किया कि विपक्षी दलों का समूह 'इंडिया' प्रदेश में सभी 80 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएगा।
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो करेंगे और तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैलियों को संबोधित करेंगे।
अपनी पार्टी में “वंशवाद की राजनीति” को बढ़ावा देने के भाजपा के आरोप को खारिज करने के कथित प्रयास में, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी से संबंध तोड़ लिए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार की शाम जारी कर दी। नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव।
सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जिस तरह की गतिविधियां तेज हुई, इससे इस कयास को बल मिला है कि एनडीए में सीट बंटवारे का पेच अब सुलझने ही वाला है। सीट बंटवारे को लेकर भाजपा लगातार अपने घटक दलों के साथ सम्पर्क में है।
लोकसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है लोजपा के दोनों गुटों के बीच की दूरी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि चाचा-भतीजा के बीच सुलह की कोशिशें भी होती दिख रही हैं।
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जिनमें करीब 40 पर मुहर लगाई।
चिराग पासवान ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र पर दावेदारी ठोकते हुए कहा कि अगले पांच साल तक लोजपा (आर) के सांसद ही यहां सेवा देंगे। लोजपा (रा) ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है और आगे भी बिहार को नंबर एक राज्य बनाने का काम करेगी।
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने सात सांसदों को टिकट नहीं दिया है और कुछ नये चेहरों को मैदान में उतारा है जिनमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के साथ 'धर्म' है और लोगों से यह तय करने को कहा कि वे 'धर्म' के साथ हैं या 'अधर्म' के साथ।
निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और उनकी आवाजाही के विषय पर गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि ये पार्टी अमेठी से अपना प्रत्याशी घोषित करने का साहस नहीं जुटा पा रही हैं, उससे जाहिर होता है कि उन्हें पराजय का डर है।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के प्रमुख नेता राजेश मिश्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने से रविवार को मना कर दिया।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पार्टी पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए अगले दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए वस्तुतः बिगुल बजाते हुए पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से आग्रह किया कि वे चोट का जवाब वोट से दें।
आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट के लिये मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती को नयी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में सीट बंटवारे की घोषणा की जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में आप चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 100 सीट का आंकड़ा पार करना बहुत ही मुश्किल है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने खुद को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि वह पार्टी के आदेश को स्वीकार करते हैं और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रत्याशियों की सूची में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने को कहा।