Wednesday 24-Jun-2026

मोदी 4 जून के बाद बेड रेस्ट करेंगे... आरजेडी के दावे पर क्या बोले पीएम? जानिए

मोदी 4 जून के बाद बेड रेस्ट करेंगे... आरजेडी के दावे पर क्या बोले पीएम? जानिए

बिहार के मोतिहारी में आयोजित चुनावी जनसभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत इंडिया गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। पूरी दुनिया देखेगी कि कैसे लोगों ने इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी की विचारधारा को भुला दिया, एक परिवार को बढ़ावा देने में सारी ताकत लगा दी और भारत के 60 साल बर्बाद कर दिए। पीएम मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने स्विस बैंकों में खाते खोले जबकि भारत के लोग भुखमरी से त्रस्त थे। आरजेडी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी को कहते सुना है कि मोदी 4 जून के बाद बेड रेस्ट करेंगे, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?