Wednesday 24-Jun-2026

पीएम मोदी का प्रभाव घटा, एनडीए को बिहार में 30 सीटें ही मिलेंगी; जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की भविष्यवाणी

पीएम मोदी का प्रभाव घटा, एनडीए को बिहार में 30 सीटें ही मिलेंगी; जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की भविष्यवाणी

गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव घटा है। एनडीए गठबंधन बिहार में 40 नहीं, बल्कि 30 से 32 सीट ही जीत पाएगी। 40 सीट नहीं आएगी। पत्रकारों के कुरेदे जाने पर कहा, अगर मोदी जी देश के लिए अच्छा काम किये होंगे तो 40 में 40 सीट जीत जाएंगे। थोड़ी देर बाद संभले। बोले, नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी का प्राइम मिनिस्टर है भाई। गठबंधन में है। ज्यादा क्या बताएं। हम सत्य बोलते हैं।

भागलपुर सीट से खड़े जदयू प्रत्याशी अजय मंडल पर गोपाल मंडल जमकर बरसे। बोले, हम बैठे हुए थे। अजैया (अजय) हमको गाड़िए नहीं दिया। तेल भी नहीं दिया। हमसे बात करने आये थे। हम कह दिये थे। अजीत शर्मा के पास पैसा है आपको भी खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे इस बार। पिछले बार नहीं दिया था। आया था मिलने। उधर, गया तो बोला कि गये थे ढेला फेंकने। ता हम भी कह दिए जो ढेले फेंकें तों।

एक सवाल के जवाब में गोपाल मंडल ने कहा कि हम अजीत शर्मा से क्यों बात करेंगे भाई। ऊ हमारा पार्टी का लोग भी नहीं है। हम घर में बैठे रह गए। अगर जो जितना पब्लिक से संपर्क किया होगा। वह जीतेगा। अजय मंडल गोपालपुर विधानसभा से लीड करेंगे, लेकिन और कहीं नहीं। वहीं लालू यादव द्वारा मुस्लिम आरक्षण पर दिए गए बयान पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।