Wednesday 24-Jun-2026

नरेंद्र मोदी की होगी करारी हार, राहुल गांधी बनेंगे पीएम; पप्पू यादव का दावा

नरेंद्र मोदी की होगी करारी हार, राहुल गांधी बनेंगे पीएम; पप्पू यादव का दावा

पप्पू यादव ने दावा किया है कि एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी की इस चुनाव में करारी हार तय है। जनता के बीच उनके प्रति कोई लहर नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी 4 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। वे प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार होंगे। रायबरेली ने हमेशा देश को प्रधानमंत्री दिया है। वे रविवार को पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पीएम पर अब कोई विश्वास नहीं कर रहा है। फिर से अगर कोई नया खेल या नई चाल नहीं चली, तो उनका जाना तय है। पप्पू यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बचे हुए चरणों में इंडी गठबंधन में शामिल सभी दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।