Wednesday 24-Jun-2026

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल, इलेक्शन कमिशन की 3 बजे पीसी

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल, इलेक्शन कमिशन की 3 बजे पीसी

निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को करेगा। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।