Wednesday 24-Jun-2026

लोकसभा चुनाव रिजल्ट: रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस 100 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव रिजल्ट: रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस 100 सीटों पर आगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार को 528 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और वह 280 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस ने भी 100 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना रखी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

सुबह 10:30 बजे तक भाजपा 234 सीटों पर आगे थी। गुजरात की सूरत सीट पर वह पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') 200 सीटों पर आगे है। विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन एग्जिट पोल के अनुमानों की तुलना में काफी बेहतर दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जहां समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) आगे है, जबकि ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) लोकसभा चुनाव में बड़ी हार की ओर बढ़ती दिख रही है।