Wednesday 24-Jun-2026

ममता बनर्जी 31 मार्च से शुरू करेंगी लोकसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान

ममता बनर्जी 31 मार्च से शुरू करेंगी लोकसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी 31 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बनर्जी 14 मार्च को अपने घर में गिर गयी थीं और उनके सिर में बहुत चोट लगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए वह चुनाव प्रचार से दूर हैं।

पार्टी के नेता ने कहा, हमारी पार्टी सुप्रीमो 31 मार्च को चुनाव अभियान शुरू करेंगी। वह नादिया जिले में कृष्णानगर के धूबूलिया में रैली को संबोधित करेंगी। वहां वह कृष्णानगर से तृणमूल प्रत्याशी महुआ मोइत्रा तथा राणाघाट से पार्टी उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी के पक्ष में प्रचार करेंगी। ममता बनर्जी ने 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली में पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीट के वास्ते पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की थी।