Wednesday 29-Apr-2026

नीतीश कुमार ने फिर चौंकाया, BJP नेता आरके सिन्हा के छू लिए पैर; Video वायरल

नीतीश कुमार ने फिर चौंकाया, BJP नेता आरके सिन्हा के छू लिए पैर; Video वायरल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे। इस पूजन कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की ओर से किया गया था। इसी सीएम नीतीश ने बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूकर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर बीजेपी नेता आरके सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद कर रहे थे। वो मंच से कह रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विशेष रूप से मंदिर पर ध्यान दिया जा रहा है। विशेष दिशा निर्देश पर इस मंदिर में व्यवस्था ठीक की जा रही है। मंदिर का पुननिर्माण सीएम नीतीश कुमार की वजह से संभव हो पाया। आरके सिन्हा के इतना कहते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि मंच पर बैठे थे, वह उठकर आरके सिन्हा की ओर बढ़े और उनका पैर छू लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बीजेपी नेता आरके सिन्हा का पैर छूना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

impact add5