Thursday 19-Feb-2026

झारखंड में बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

झारखंड में बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले तीन दिन से उनका रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मंगल मुंडा के भाई जंगल सिंह मुंडा ने बताया कि हादसा 25 नवंबर को हुआ था। हम लोग रात 10 बजे रिम्स पहुंचे थे। वहां ट्रॉली मैन से कहा- ऑक्सीजन वाला बेड चाहिए। उसने कहा- बेड खाली नहीं है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भी भर्ती नहीं किया।

26 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने फोन किया तब रिम्स के डॉक्टरों ने उनकी जांच शरू की थी। बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनका बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया था।