Saturday 13-Jun-2026

पटना में मकान मालिक के घर मिली नाबालिग की लाश, रेप के बाद हत्या का आरोप; परिजनों ने जमकर बवाल काटा

पटना में मकान मालिक के घर मिली नाबालिग की लाश, रेप के बाद हत्या का आरोप; परिजनों ने जमकर बवाल काटा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आगजनी कर प्रदर्शन किया। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि 17 साल की नाबालिग लड़की सर सैयद नगर के एक मकान में दाई का काम करती थी। किशोरी का शव नग्न अवस्था में बाथरूम में मिला। परिजन मकान मालिक पर बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा बवाल काटा। लोगों का कहना है कि मोहम्मद दानिश के मकान में उनकी बेटी दाई का काम करने जाती थी। सुबह को गई तो दोपहर में चली आई थी, घटना के दिन लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची। उसकी छोटी बहन खोजते हुए उसके मकान में पहुंची तो बाथरूम में वह नग्न पड़ी थी।

बहन अपने घर दौड़ कर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। शव देखने के बाद परिजनों के होश उड़ गए. शोर मचाकर लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई। परिजन किशोरी को एम्स अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। परिवार के लोग बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाने लगे।

impact add2

घटना से आक्रोशित परिजनों ने पटना एम्स मार्ग पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच गुस्साए लोगों की भीड़ मकान में भी हमला बोल दिया और मकान में मौजूद एक युवक और एक युवती को पकड़ कर बाहर खींचकर पिटाई की। इस बीच पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ से दोनों की जान बचाकर इलाज के लिए पुलिस हिरासत में अस्पताल भेजा।

सूचना मिलने के बाद डीएसपी फुलवारी शरीफ सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची। सड़क जाम के कारण वाहन व एंबुलेंस जहां तहां फंसे रहे। किसी तरह एंबुलेंस को आने जाने का मार्ग दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने अरोपी के भाई बहन को जमकर पीटा। युवती की मौत बवाल की सूचना पर सिटी एसपी मामले में जांच की बात कही है।