Saturday 13-Jun-2026

ये तो होना ही था, BJP के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस; अरविंद केजरीवाल की जमानत बोले मनोज झा

ये तो होना ही था, BJP के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस; अरविंद केजरीवाल की जमानत बोले मनोज झा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

दिल्ली के मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शीर्ष अदालत का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत बताई। वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। मनोज झा ने कहा कि ये तो होना ही था। ये हर एक केस में होगा, क्योंकि सारे केस बीजेपी के ऑफिस में फेक बनाए गए थे।

आरजेडी सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी सुनिए और आज इस केस में देखिए तमाचा पड़ा है ना, सिर्फ ED, IT, CBI को ही नहीं पड़ा, ये तमाचा बल्कि उनको भी पड़ा है जो ये योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एक संदेश तो साफ गया है कि बाज आ जाएं क्योंकि कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे तो ये एजेंसी आपके दरवाजे पर भी दस्तक देगी। मैं AAP और पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित सीबीआई के मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल की याचिका पर उन्हें यह राहत दी। दोनों न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती बौंड पर रिहा करने का आदेश दिया।

impact add6