Wednesday 05-Aug-2026

हजारीबाग में दिनदहाड़े मर्डर, रामनवमी कमिटि के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग में दिनदहाड़े मर्डर, रामनवमी कमिटि के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के हजारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके आवास के समीप ही इस कांड को अंजाम दिया।

जानकाकरी के अनुसार मंजीत यादव को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी। एक गोली पेट में, जबकि दो गोली पीठ में मारी। गोली लगने से घायल हुए मंजीत यादव को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

impact add3

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गयी है।