Thursday 30-Apr-2026

JDU-BJP के बीच शह-मात का खेल चल रहा, सत्ता की मलाई के लिए हर अपमान बर्दाश्त कर रही बीजेपी: RJD

JDU-BJP के बीच शह-मात का खेल चल रहा, सत्ता की मलाई के लिए हर अपमान बर्दाश्त कर रही बीजेपी: RJD

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जेडीयू-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है, ये बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बस सत्ता की मलाई के लिए ये साथ हैं। सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का राजगीर में शुभारंभ किया था। इस मौके पर बीजेपी से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाया है।

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है। सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है। आहत होकर नीतीश कुमार ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों को राजनीतिक लात मारी है। खेल मंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को नीतीश कुमार ने नहीं बुलाया। बीजेपी चुप्पी साधी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को औकात दिखा रहे हैं।

impact add1

वहीं शक्ति सिंह यादव के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए और बिहार सरकार के मुखिया हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चट्टानी एकता की तरह खड़ा है। तेजस्वी यादव घपले-घोटाले के उपज हैं। न क्रिकेटर और न नेता ही नहीं बन सके। बिहार का विकास नीतीश कुमार की देन है।