Saturday 02-May-2026

मैं जीवित हूं : पूनम पांडे ने सर्विकल कैंसर से मौत की खबरों के बाद कहा

मैं जीवित हूं : पूनम पांडे ने सर्विकल कैंसर से मौत की खबरों के बाद कहा

सर्विकल (गर्भाशय से संबंधित) कैंसर से अपनी मौत की खबरों के बीच अभिनेत्री पूनम पांडे ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी कि वह अभी ''जीवित'' हैं। इसके साथ ही एक दिन पहले आयी उनकी मौत की खबर फर्जी निकली। अभिनेत्री तथा उनकी टीम ने सर्विकल कैंसर के बारे ''अहम जागरूकता'' फैलाने के लिए यह कदम उठाया। उनकी मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर बहस छिड़ गयी थी।

पूनम पांडे (32) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा, ''मुझे आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा- मैं यहां हूं, जीवित हूं। मुझे सर्विकल कैंसर नहीं हुआ है लेकिन दुखद रूप से इसने हजारों महिलाओं की जान ली है जिनके पास इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं है।''

अपने बयानों से 2011 में चर्चा में आने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह इस बीमारी के बारे में ''अहम जानकारी'' प्रसारित करके यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि हर एक महिला को इस बीमारी से निपटने के बारे में पता हो। उन्होंने पोस्ट में कहा, ''आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी असर और सर्विकल कैंसर से मौत को खत्म करें।''

इसके बाद एक वीडियो में पांडे ने इस कदम के लिए माफी मांगी लेकिन कहा कि वह इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ''जिन लोगों को मैंने ठेस पहुंचायी है, मैं उनसे माफी मांगती हूं। मेरा मकसद : लोगों को यह बताना था कि हम सर्विकल कैंसर के बारे में पर्याप्त चर्चा नहीं कर रहे हैं।''पांडे ने कहा कि ''सर्विकल कैंसर से उनके निधन की खबर ने काफी हद तक उद्देश्य पूरा कर दिया।