Wednesday 05-Aug-2026

गिरिराज सिंह बोले- हिंदू इकट्ठा नहीं हुए तो बांग्लादेशी घुसपैठिए धन-धर्म और बेटियों को बचने नहीं देंगे

गिरिराज सिंह बोले- हिंदू इकट्ठा नहीं हुए तो बांग्लादेशी घुसपैठिए धन-धर्म और बेटियों को बचने नहीं देंगे

अररिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सीमांचल के जिलों अररिया, पूर्णिया, किशनगंज व कटिहार में भी एनआरसी लागू करना होगा। ऐसा हम नहीं कह रहे यह हिन्दुओं की मांग है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और कश्मीर से हिन्दू भाग रहे हैं। अगर यहां भी ऐसी स्थिति बनी तो भाग कर कहां जाओगे।

सोमवार को हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर हिंसा की भी जरूरत पड़ी तो हिंसा की जाएगी। धन, धरती और धर्म को बचाना है तो हिन्दुओं को इकट्ठा होना होगा। अगर इकट्ठा नहीं हुए तो सांसद विधायक और वार्ड सदस्य बनना भी सपना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जात-पात और बिरादरी को शादी विवाह के लिए रखिए, लेकिन बाकी दिन हिन्दू बनकर रहो। उन्होंने जात-पात की करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई का नारा दिया।

impact add5

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि पाकिस्तान में भी हिन्दुओं के बड़े-बड़े महल थे। वहां की बेटियों को मंडप से उठा ले गए। कुछ बचे हैं तो वह बेटियों को घर से निकलने नहीं देते। न महल बचा है, न मंदिर और न ही बेटियां बची हैं। अगर तुम इकट्ठा नहीं हुए तो बांग्लादेशी घुसपैठिए धन-धर्म और बेटियों को बचने नहीं देंगे।