Saturday 19-Sep-2026

Jharkhand Election: गढ़वा में पीएम मोदी की हुंकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

Jharkhand Election: गढ़वा में पीएम मोदी की हुंकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

गढ़वा, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 4 नवंबर को झारखंड के गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में जब लोगों से मिलने जाएं, लोग कहीं अगर आपको झुग्गी झोपड़ी में नजर आते हैं, तो आप उनसे कहना कि यहां 23 तारीख के बाद भाजपा सरकार बनने वाली है। कहना मोदी आए थे। उन्होंने कहा कि अब घर पक्का बन जाएगा। मेरा यहां का हर कार्यकर्ता मोदी है। आप वादा कर देना मैं पूरा करूंगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

impact add4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा का गारंटी पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड, वहीं दूसरी तरफ जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी के झूठे वादे। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। अब जब भाजपा की योजनाएं सामने आई है तब उन्होंने महिलाओं की आंख में धूल झोंकने के लिए नकल करके नई-नई घोषणाएं की हैं। ये लोग नकल कर सकते हैं लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है वो नेक नीयत कहां से लाओगे।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हएु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है। ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं। झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है. इन्होंने (जेएमएम-कांग्रेस) झारखंड के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया।