Saturday 19-Sep-2026

झारखंड को मिलेगी 3 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी इस दिन कर सकते हैं उद्घाटन

झारखंड को मिलेगी 3 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी इस दिन कर सकते हैं उद्घाटन

जमशेदपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

टाटानगर समेत झारखंड को तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। इनमें से दो टाटानगर से पटना व बरहमपुर के लिए खुलेंगी, जबकि देवघर से बनारस के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि पीएम के आगमन की आधिकारिक सूचना नहीं आई है। दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन परिचालन की तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम के तहत बर्मामाइंस गेट, ओवरब्रिज, वाशिंग लाइन, मकदमपुर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज से लेकर यार्ड एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ड्रोन से तैयार फुटेज से सुरक्षा व्यवस्था जांची। निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम एजे राठौर और आरपीएफ के जोनल आईजी एसके मिश्रा के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी भी थे।

impact add3

रेल जीएम ने बताया कि टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होगा। बर्मामाइंस गेट की ओर से तीन प्लेटफॉर्म बढ़ाने की योजना है। अभी टाटानगर में पांच प्लेटफॉर्म हैं। इसके लिए यार्ड की तीन लाइन को सरेंडर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने करीब चार सौ करोड़ से टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास का शिलान्यास किया था। रेलवे बोर्ड एवं जोन स्टेशन के नए नक्शे में समीक्षा के साथ सुधार कर रहा है, ताकि फ्लाईओवर व सबवे बन सके।