Saturday 13-Jun-2026

PM मोदी का खासमखास... Maharashtra कैश कांड को लेकर लालू यादव की आरजेडी ने बोला जोरदार हमला

PM मोदी का खासमखास... Maharashtra कैश कांड को लेकर लालू यादव की आरजेडी ने बोला जोरदार हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर गंभीर आरोप लगा है। तावड़े पर वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। अब, आरजेडी की ओर से ही सरकार पर हमला बोला गया है।

आरजेडी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी का ख़ासमखास BJP का बिहार प्रभारी विनोद तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने के लिए करोड़ों रुपए नगद बांटते रंगे हाथों धरा गया। चुनाव आयोग द्वारा सही कार्य नहीं करने के कारण विपक्षी कार्यकर्ताओं ने स्वयं उसे भ्रष्ट आचरण करते पकड़ा। बिहार के भ्रष्ट भाजपाई गरीब बिहारियों से धन लूट कर इसे देते है और उनका ये प्रभारी उस धन को अन्य राज्यों में वोट खरीदने, सरकारें गिराने, MLA खरीदने एवं लोकतंत्र का क्षरण एवं चीरहरण करने में लगाता है।

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि धन के बल पर इसने बिहार में भी कुछ लालची, स्वार्थी, डरपोक, बेगैरत, सिद्धांतहीन, अनैतिक और रीढ़विहीन विधायकों को खरीदा है। सत्तारूढ़ भाजपा बिहार को एक उपनिवेश की तरह इस्तेमाल कर रही है। BJP का बिहार प्रभारी महाराष्ट्र में जो करोड़ों-करोड़ Cash बाँट रहा है वो बिहारवासियों की गाढ़ी कमाई का पैसा है जो सरकार में बैठे BJP के उगाही-तंत्र ने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बैठे खास रिटायर्ड अधिकारियों के मार्फ़त थाना-ब्लॉक, शराब माफिया, बालू घाट, बालू माफिया और पेपरलीक माफिया से वसूला है। पीए मोदी को टैंग करते हुए पोस्ट में आगे लिखा गया है कि प्रधानमंत्री @narendramodi का ख़ास आदमी विनोद तावड़े प्रधानमंत्री के कथित ईमानदार होने का एक छोटा सा प्रमाण है।

impact add5

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीवीए कार्यकर्ताओं और नाला सोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि तावड़े उनके उम्मीदवार राजन नाइक को बांटने के लिए 5 करोड़ रुपये लेकर आए थे। हालांकि बीजेपी और विनोद तावडे ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है। इस बीच चुनाव आयोग ने इस संबंध में तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।