Saturday 19-Sep-2026

सहरसा में दिन दहाड़े वकील की हत्या, कोर्ट जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

सहरसा में दिन दहाड़े वकील की हत्या, कोर्ट जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

सहरसा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सहरसा में वकील की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दुलारचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जो रोजाना की तरह आज भी कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे. सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सहरसा जाते लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उनको गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में वकील दुलारचंद शर्मा गिर गए। इस बीच गोलियों की आवाज सुन जब तक लोग पहुंचे, तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल वकील को पास से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा रेफर कर दिया गया है लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

impact add3

इस घटना के बाद से सहरसा कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक को दो गोली मारी गई थी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद कुछ पता चल पाएगा।