Tuesday 21-Apr-2026

नालंदा विश्वविद्यालय ने ज्ञान की ज्योति से प्राचीन भारत में पूरे विश्व को आलोकित किया: राज्यपाल

नालंदा विश्वविद्यालय ने ज्ञान की ज्योति से प्राचीन भारत में पूरे विश्व को आलोकित किया: राज्यपाल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सड़क मार्ग से नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित नालन्दा ज्ञानकुम्भ के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत @2047 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

राज्यपाल ने नालंदा विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और गौरवमयी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय ज्ञान की ज्योति से प्राचीन भारत में पूरे विश्व को आलोकित करता था। उन्होंने कहा कि यहां से प्रसारित ज्ञान की किरणें आज भी हमारे समाज और संस्कृति को प्रेरित करती हैं।

impact add2

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ने सदियों से न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को प्रोत्साहित किया है। वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, गणित, खगोलशास्त्र और योग जैसी शास्त्रीय धरोहरें आज भी हमारे आत्मिक और बौद्धिक विकास में सहायक हैं। इस ज्ञान परंपरा ने भारत की शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों को संजीवनी दी है, जो समाज के हर स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।