Saturday 13-Jun-2026

बिहार में सरकारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल छोड़कर भागे कई शिक्षक; क्या है पूरा मामला?

बिहार में सरकारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल छोड़कर भागे कई शिक्षक; क्या है पूरा मामला?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में सक्षमता परीक्षा का फार्म भरने में फर्जी निकले 16 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए पटना बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जांच में इनका पात्रता परीक्षा का क्रमांक किसी दूसरे शिक्षक से मेल खाता पाया गया था। इस मामले की जांच शुरु होने के बाद ही इसमें अधिकांश शिक्षक विद्यालय छोड़कर पिछले नौ-दस महीने से फरार हैं। विभागीय स्तर से इनका वेतन भी बंद किया जा चुका है।

बताया जाता है कि विभागीय आदेश के आलोक में सक्षमता फार्म भरने के बाद फर्जी साबित हुए इन शिक्षकों के काउंसलिंग में भी उपस्थित नहीं होने को गंभीरता से लिया गया है। जांच में पहले ही शिक्षा विभाग ने इनका पात्रता परीक्षा का क्रमांक किसी दूसरे शिक्षक से भी मेल खाता बताया था। संदिग्ध शिक्षक कई मौका मिलने के बाद भी अपना पक्ष रखने पटना नहीं पहुंचे।

impact add3

सक्षमता काउंसलिंग पूरा होने के बाद विभागीय आदेश पर इन शिक्षकों की खोज शुरू की गई। इसके बाद इन शिक्षकों को फर्जी मानते हुए सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जा रही है। फर्जी निकले सभी शिक्षक पंचायत और प्रखंड नियोजन समिति में बहाल हुए थे। इसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई नियोजन समिति को ही पूरी करनी है। इसके लिए डीपीओ ने सभी नियोजन समिति को अलग-अलग पत्र जारी किया है।