Monday 27-Jul-2026

पटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

पटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में सोमवार को बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान सड़क पर जमकर बवाल हुआ।

दरअसल, बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3) में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को आयोग कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय नहीं पहुंचने दिया और अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय से पहले ही भगना शुरू कर दिया। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन पर पुलिस ने आयोग कार्यालय पर पहुंचने से रोकने के लिए लाठी चार्ज किया, जिसमें दिलीप और कई शिक्षक अभ्यार्थियों को चोटें भी आई। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए दिलीप को हिरासत में ले लिया।

impact add5

शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का रिजल्ट इसी अगस्त महीने के अंत तक निकलने की संभावना है। आयोग के आधिकारिक सूत्रों की माने तो स्वतंत्रता दिवस के बाद परीक्षा का आंसर की जारी होना शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने यह भी मांग किया कि रिजल्ट से पहले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाए क्योंकि रिजल्ट के बाद काउंसलिंग होने से हजारों सीटें वैकेंसी में खाली रह जाती हैं।