Monday 08-Dec-2025

प्रदीप पांडेय और अक्षरा सिंह की फिल्म 'अग्निसाक्षी' 2 अगस्त को होगी रिलीज

प्रदीप पांडेय और अक्षरा सिंह की फिल्म 'अग्निसाक्षी' 2 अगस्त को होगी रिलीज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अग्निसाक्षी का 2 अगस्त को देशभर रिलीज होगी। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया है, जिसने इसे रिलीज से पहले ही खासा लोकप्रिय बना दिया है। 'अग्निसाक्षी' कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म बनी, जहां इसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक राजकुमार आर पांडेय हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज को पूरी तरह से तैयार है और कल 2 अगस्त देशभर में इस फिल्म भव्यता के साथ रिलीज किया जा रहा है।

राजकुमार आर पांडेय ने कहा कि 'अग्निसाक्षी' एक प्रेम कहानी है जिसमें सामाजिक मुद्दों का भी समावेश है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है और इसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखेंगे। हम देशभर के यही दर्शकों से अपील करेंगे कि वे सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। गानों की मधुर धुनें और सुंदर बोल ने संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म को हमने बड़ी बारीकी से बनाया है, जिसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है।

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ अक्षरा सिंह के साथ तनुश्री भी नजर आएंगी। 'अग्निसाक्षी की रिलीज को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।