Saturday 02-May-2026

बिहार में उपचुनाव को लेकर RJD ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, सभी सीटों पर जीत का दवा ठोका

बिहार में उपचुनाव को लेकर RJD ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, सभी सीटों पर जीत का दवा ठोका

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

महागठबंधन की ओर से राजद और भाकपा माले ने बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की। इमामगंज से राजद के रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी, बेलागंज से राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से राजद के अजीत कुमार सिंह और तरारी से भाकपा माले के राजू यादव उम्मीदवार घोषित किये गए।

रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल, भाकपा के रामलला सिंह, वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद, माकपा के अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।

impact add4

सभी नेताओं ने बिहार के उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से महागठबंधन उम्मीदवारों के जीत होने का दावा किया। राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार की विफलता भी गिनाई।