Wednesday 29-Apr-2026

गया में RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?

गया में RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

गया जिले के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अजय यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस ने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट किया है। विवेक यादव काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था।

पुलिस के मुताबिक सुमिरक यादव हत्याकांड में अतरी से राजद विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव फरार चल रहा था। इसी क्रम में बीती रात एटीएस और गया पुलिस की कार्रवाई चली। इस छापेमारी में विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम ने पुलिस को विवेक यादव को सौंपा है।

impact add3

नीमचक बथानी एसडीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि अतरी के राजद विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है।सुमिरक यादव हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी हुई है।एटीएस और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे अरेस्ट किया गया है।फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

वर्ष 2013 में जेडीयू के नीमचक बथानी प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें उस समय की विधायक रहीं कुंती देवी और उनके पुत्र समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। सभी पर आरोप लगाया गया था कि आरजेडी विधायक कुंती देवी के इशारे पर ही सुमिरक यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।