Tuesday 21-Apr-2026

मृत मरीज की आंख गायब होने पर ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? नीतीश सरकार को लिया आड़े हाथ

मृत मरीज की आंख गायब होने पर ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? नीतीश सरकार को लिया आड़े हाथ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में मरीज की मौत के बाद उसकी एक आंख गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां अस्पताल प्रशासन और सत्ता पक्ष के नेताओं की दलील है कि चूहे ने मरीज की आंख कुतरी है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। इस बीच आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने भी इस मामले को लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर चूहे की तस्वीर साझा की है। अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को फेल बताया है। रोहिणी ने कहा कि चूहे और अनैतिक गठबंधन वालों की करतूतें भी एक समान हैं। अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि ये चूहा ही इस फेल सरकार का मैस्कॉट है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि चूहा बड़बोलों की सरकार के तमाम खोखले दावों की पोल कुतर कर खोल रहा है।

बता दें कि नालंदा जिला के चिकसौरा थाना स्तिथ हुरारी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय फंटूस को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसकी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, रात में रहस्यमयी ढंग से उसकी एक आंख गायब हो गई। अस्पताल प्रशासन ने दलील दी है कि अस्पताल में चूहों की संख्या बढ़ गई है। शायद चूहे ने ही उसकी आंख कुतर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

impact add5