Thursday 30-Apr-2026

स्वरकोकिला शारदा सिंहा को पद्माविभूषण

स्वरकोकिला शारदा सिंहा को पद्माविभूषण

पटना: भारत सरकार ने स्वरकोकिला शारदा सिंहा को मरणोपरांत पद्मा विभूषण देने की घोषणा की हैं।

बिहार की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा को ये पुरस्कार संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार ने 2025 में अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की  घोषणा की है। इसमें पद्माविभूषण, पद्माभूषण और पद्माश्री जैसे  सर्वोच्च पुरस्कार शामिल है। यह पुरस्कार भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इनके आलावा और भी कई प्रमुख शख्सियत को इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही साथ पद्माभूषण जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिए हैं। 

जिसमे अनंत नाग, जतिन गोस्वामी, सुशील कुमार मोदी, पंकज उदास एव मनोहर जोशी जैसे कई और दिग्गज भी शामिल हैं। 

इसी के साथ प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह को पद्मा श्री सम्मान देने का निर्णय लिया गया है. यह सम्मान उन्हें संगीत क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जा रहा हैं। पद्माश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। इसमें अजय वि.भट, चंद्रकांत सोमपुरा,गीता उपाध्याय, हरविंदर सिंह, महाबीर नायक जैसे और कई प्रमुख लोगों को इन सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा हैं।