Thursday 23-Apr-2026

Patna University में कब होगा छात्रसंघ चुनाव? तारीख को सामने आई बड़ी अपडेट

Patna University में कब होगा छात्रसंघ चुनाव? तारीख को सामने आई बड़ी अपडेट

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। विश्वविद्यालय में दिसम्बर और जनवरी में परीक्षा है। इसी वजह है फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में चुनाव कराया जाएगा। राजभवन में गुरुवार को कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ पीयू के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें छात्र संघ चुनाव सहित छात्रावास की स्थिति पर चर्चा हुई।

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो रजनीश कुमार ने बताया कि चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए तिथि अभी तय नहीं हुआ है पर फरवरी और मार्च में चुनाव करा दिया जाएगा। साथ ही जल्द ही छात्रावासों की मरम्मत कर छात्रावास अलॉट कराया जाएगा। बैठक में विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारी के अलावा पटना के डीआईजी सह एसएसपी भी मौजूद थे।

impact add6

वहीं पटना विश्वविद्यालय में अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है। स्नातकोत्तर पीजी के छात्र रुपेश कुमार की तबीयत खराब होने के बाद धरना स्थल पर ही उसे स्लाइन चढ़ाया गया। इसके अलावा भी कई छात्रों की सेहत खराब हो रही है। इधर छात्रों के समर्थन में दिनभर नेताओं और छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच कर्मचारी संगठन भी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आ गया है। कर्मचारी के संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की पहचान छात्रों से होती है। छात्र पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे हैं।