Thursday 30-Apr-2026

लालू यादव भारत रत्न हैं, विजय सिन्हा सावरकर के वंशज: सुधाकर सिंह

लालू यादव भारत रत्न हैं, विजय सिन्हा सावरकर के वंशज: सुधाकर सिंह

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर दिए गए विवादित बयान दिया है। उन्होंने विजय सिन्हा को सावरकर का वंशज करार दे दिया है। दरअसल, आरजेडी कार्यकर्ताओं की तरफ से लालू को भारत रत्न देने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। वहीं विजय सिन्हा ने लालू यादव को जंगलराज का पुरोधा और भ्रष्टाचार का मसीहा बताया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू यादव को भारत रत्न देने के लिए राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए थे, जिस पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंहा ने कहा था कि लालू यादव जंगलराज के पुरोधा और भ्रष्टाचार के मसीहा हैं। उनके कारण हमारे राज्य के लोग दूसरे राज्यों में शर्मिन्दा होते हैं। ऐसे लोगों के लिए भारत रत्न की मांग करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

इस बीच सुधाकर सिंह ने कहा कि विजय सिन्हा सावरकर के वंशज हैं। यह लोग जो अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करने का काम किया करते थे, उनके लिए जीवन भर भारत रत्न मांगने का काम करते रहे हैं। लालू जी को किसी के द्वारा सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। वह भारत रत्न हैं। जब-जब लालू जी इन लोगों के सपने में आते हैं, तब इन लोगों को दुख होता है।