Thursday 30-Apr-2026

मैं प्रियंका गांधी वाड्रा... वायनाड से सांसद Priyanka Gandhi ने हिंदी में ली शपथ, हाथ में लिए रहीं संविधान

मैं प्रियंका गांधी वाड्रा... वायनाड से सांसद Priyanka Gandhi ने हिंदी में ली शपथ, हाथ में लिए रहीं संविधान

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजय घोषित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा और उन्हें लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के दौरान प्रियंका गांधी एक हाथ में संविधान की कॉपी लिए रहीं।

प्रियंका वाड्रा ने चार लाख से अधिक मतों के अंतर से वायनाड सीट पर जीत दर्ज की है। आम चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट के साथ ही यह सीट जीती थी लेकिन उन्होंने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा।

इससे पहले प्रियंका वाड्रा के साथ उनकी मां तथा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और उनके भाई राहुल गांधी संसद भवन परिसर में पहुंचे। बाद में वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ लोकसभा में गईं, जहां उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।